Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कब आएगी भाजपा की अंतिम उम्मीदवारों की सूची, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया खुलासा

इन दिनों प्रदेश की जनता में जिस बात की उत्सुकता सबसे ज्यादा है, वो है राजनीतिक दलों की ओर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची। सब यही जानना चाह रहे हैं कि कब आएगी लिस्ट। भाजपा की सूची के बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संकेत दिए हैं। बता दें कि भाजपा अब तक चार सूची जारी कर चुकी है। इसमें 136 नामों का एलान हो गया है। 94 नाम अब भी सामने आना बाकि हैं। भाजपा की अगली सूची पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने संकेत दिए हैं। उन्होंने चर्चा में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के 94 उम्मीदवार बचे हैं, इनके नाम भी पार्टी जल्दी ही घोषित कर देगी। इसको लेकर बातचीत चल रही है और जांच-पड़ताल के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उसी दिन सूची जारी हो जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को भाजपा की केंद्रीय चुनान समिति की बैठग होने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को ही भाजपा की अगली सूची आएगी।

Share This News :