Home > अपना शहर ,
नववर्ष में हम सबने ठाना है, ग्वालियर को स्वच्छ बनाना है

स्वच्छता जागरुकता अभियान 

नववर्ष में हम सबने ठाना है, ग्वालियर को स्वच्छ बनाना है तथा शर्म करो-शर्म करो दुकानदार भाइयों शर्म करो, अब नही ंतो कब सुधरोगे.... जैसे नारे आज शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माधमिक विद्यालय मुरार की छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता रैली के दौरान लगाए। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माधमिक विद्यालय मुरार में आयोजित स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम के तहत आज विद्यालय में स्वच्छता का संदेश देने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री राणा ने कहा कि यह शहर हमारा है तथा शहर के बारे में हमें ही सोचना होगा। इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि हम सब अपने शहर को स्वच्छ रखें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करें। इस अवसर डाॅ एम एल दौलतानी ने कहा कि बच्चे यदि चाहें तो प्रत्येक घर, प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के अपनाएगा, इसलिए सभी बच्चे यह संकल्प लें कि हम स्वयं स्वच्छ रहेगें तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगें। इस अवसर विद्यालय की अनेक छात्राओं ने स्वच्छता को लेकर अपने अपने संदेश दिए तथा अन्य छात्राओं को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर अनेक छात्राओं को स्वच्छता कैप्टन बनाया गया तथा उन्हें स्वच्छता बैज एवं कैप पहना कर सम्मानित किया गया।
वहीं इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक वृहद जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, जो कि विद्यालय से निकल कर गंज, बाजार क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख बाजारों से निकलकर विद्यालय पंहुची। रैली के दौरान छात्राओं ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकांे से आग्रह किया कि आप सब लोग मान जाओं कचरा सडक पर न फैलाओ। सभी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने डस्टबीन रखें। इस अवसर पर एक संस्था द्वारा बनवाए गए कपडे के थैले भी वितरित किए गए कि कार इत्यादि से कचरा सडक पर न फैंके। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share This News :