Home > राज्यो से ,
महिलाओं से नारी सम्मान, युवाओं से भर्ती आयोग और कानून का वादा; जानें कांग्रेस के वचन पत्र में क्या
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। इसे वचन पत्र का नाम दिया गया है। घोषणा-पत्र में किसानों की कर्जमाफी, महिला सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को लेकर बड़े वादे किए गए हैं। 106 पन्ने के वचन पत्र में 59 घोषणाएं शामिल की गई हैं।इस बार के घोषणा-पत्र में क्या है?
मंगलवार को कांग्रेस ने वचनपत्र के नाम से आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। अपने घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने 'कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी' का नारा भी दिया है। 106 पन्ने के वचनपत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए 59 बिंदुओं पर जोर दिया गया है।