Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गोल पहाडिया निवासी दिव्यांग महिला श्रीमती रामबाई ने आवेदन दिया कि उसे बैटरी वाली गाडी उपलब्ध कराई जाए। जिस पर आवेदन जनकल्याण अधिकारी को प्रेषित किया गया। इसके साथ ही वार्ड 60 हरिखेडा क्षेत्र के निवासियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया। वहीं वार्ड 46 के नागरिकों द्वारा एक आवेदन दिया गया कि क्षेत्र में बनी पार्किग पर अवैध कब्जा है जिसे खाली कराया जाए। आवेदन संबंधित क्षेत्राधिकारी की ओर भेजा गया। वहीं वार्ड 13 के निवासियों द्वारा पानी प्रदाय के समय में परिवर्तन करने की मांग की गई। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर आवेदन भेजा गया। वहीं वार्ड 49 स्थित शनिदेव मंदिर तारागंज के निवासियों द्वारा स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

Share This News :