Home > अपना शहर ,
स्वच्छता कैप्टन बनाकर, उनसे किया अन्य लोगों को प्रेरित करने का आग्रह

नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज बडी संख्या में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुडे युवाओं व नागरिकों को स्वच्छता कैप्टन बनाया तथा उनसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिटी सेंटर स्थित बालभवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने भी स्वच्छता कैप्टनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
सिटी सेंटर स्थित बालभवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वच्छता कैप्टनों को बैज लगाकर, कैप पहनाकर, स्वच्छता के कीरिंग प्रदान किए गए तथा सभी स्वच्छता कैप्टनों से चर्चा कर स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान की तथा उनके अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अनेक स्वच्छता कैप्टनों द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर अपने अपने अनुभवों के बारे में सभी के सामने चर्चा की तथा दृणता से यह संकल्प लिया कि चाहे कुछ भी हो हम स्वच्छता के लिए लोगों को जागरुक करते ही रहेगें। स्वच्छता कैप्टनों ने संकल्प लिया कि हम अपने ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाएंगे। इस अवसर पर सभी स्वच्छता कैप्टनों ने शपथ ली।

 

Share This News :