Home > अपना शहर ,
नगरोदय अभियान के द्वितीय चरण में आज से प्रारंभ हुई वार्डवार संगोष्ठियां

नगरोदय अभियान का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ हो गया है जिसमें 3 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सांयकाल के समय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत आज से सभी वार्डेां में संगोष्ठियों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। सभी संगोष्ठियों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रतानुसार सही लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी असुविधा के पंहुचे तथा क्षेत्र के विकास के लिए क्या क्या कार्य आवश्यक हैं तथा ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए क्या प्रयास होने चाहिए सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही शासन के अन्य विभागों की भी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। जिसमें नागरिकों को अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड स्तर पर नगरोदय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के पार्षद एवं नगर निगम के कर्मचारी आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनओं की जानकारी दे रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन कर उन्हें विभिन्न योजनओं का लाभ दिला रहे हैं। जिसके तहत आज से सभी वार्डों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
इस अभियान में सरकार द्वारा ग्रामोदय अभियान की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार सही योजना का लाभ बिना किसी असुविधा के दिलाने के लिए पिछले दो माह से अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। जिसके तहत वर्तमान में सभी वार्डों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजनों को योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। आज सभी वार्डों में विभिन्न स्थानों पर नगरोदय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां क्षेत्रीय पार्षद महोदय ने उपस्थित होकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी।

    

Share This News :