Home > राज्यो से ,
चुनाव आयोग के निर्देश पर दो जिलों के एसपी और दो कलेक्टरों को हटाया

प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर जबलपुर और भिंड पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। इनके संबंध में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने शिकायत की थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने दो पुलिस अधीक्षक को बुधवार को हटा दिया है। इसमें जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटा कर पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। वहीं खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।बता दें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अपने क्षेत्र में ब्राह्मणों को थाना प्रभारी बनाने को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में अटेर से भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया के क्षेत्र में ठाकुर थाना प्रभारी बनाने का आरोप लगाया था। वहीं, जबलपुर एसपी को भी विपक्ष की शिकायत पर हटाने की चर्चा है।

 
 
 

Share This News :