ED का इस्तेमाल कर आप नेताओं को भेजा जा रहा जेल,mp में लोकतंत्र की हत्या हुई
रीवा में तकरीबन 800 मीटर के मेगा रोड शो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मान का मेगा रोड शो शहर के कॉलेज चौराहे से शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य बाजार शिल्पी प्लॉजा में समाप्त हुआ। इस दौरान भगवंत मान ने रीवा सीट से चुनावी मैदान पर उतरे इंजीनियर दीपक सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की।मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, पांच साल में लोगों के पास एक बार मौका आता है तो मध्यप्रदेश की जनता बड़े सब्र के साथ उस दिन का इंतजार कर रही है। 17 नवंबर के दिन जब मध्यप्रदेश की जनता वोट देने जाएगी तो जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में बड़ा परिवर्तन हुआ है, मध्यप्रदेश की जनता भी इस बार ऐसा परिवर्तन करेगी कि विधायकों को बिकने के लिए और और इधर-उधर ह्रदय परिवर्तन करने की जगह नहीं मिलेगी।आप नेता संजय सिंह को जेल भेजने की बात पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी का बिना नाम लिए कहा कि इनकी तो फितरत है कि जहां पर जनता साथ नहीं देती, वहां पर ED का स्तेमाल करते हैं। आप नेता संजय सिंह को जेल भेज दिया गया, जिन्होंने स्कूल बनवाए। मनीष सिसौदिया को जेल भेज दिया गया, जिन्होंने अस्पताल बनवाए। सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया, यह लगता है कि आम आदमी पार्टी नेताओं की पार्टी है, लेकिन ऐसा नहीं है, आम आदमी पार्टी लोगों की पार्टी है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, पिछली बार भी जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया था, लेकिन परिवर्तन को एक और परिवर्तन में परिवर्तित कर दिया गया। मतलब कांग्रेसियों का ह्रदय परिवर्तन करवाकर उन्हें अपनी तरफ कर लिया तो यह एक तरह से लोकतंत्र की हत्या थी।