Home > अपना शहर ,
सातवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगे पुरस्कृत

नवीन पंजीकृत मतदाताओं का होगा अभिनंदन 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के पालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही नवीन पंजीकृत मतदाताओं का अभिनंदन 7वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2017 के अवसर पर राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर किया जायेगा। जिले में बीएलओ के कार्यों का मूल्यांकन करने हेतु निर्वाचन कार्यालय द्वारा मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है।

      उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर सी मिश्रा ने बताया कि कमेटी में डिप्टी कलेक्टर श्री विजय राज एवं एआरओ विधानसभा 17-ग्वालियर दक्षिण की अध्यक्षता में मूल्यांकन दल गठित किया गया है। इसमें महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उदय उपेन्द्र भिड़े, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर के प्राध्यापक डॉ. नागेन्द्र चतुर्वेदी, जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी श्री एस बी ओझा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

      यह समिति 8 जनवरी तक प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सम्पूर्ण परिणाम तैयार कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Share This News :