Home > अपना शहर ,
लोक लेखा समिति 4 से 7 जनवरी तक ग्वालियर-चंबल संभाग के भ्रमण पर रहेगी

समिति विभागीय अधिकारियों से चर्चा और स्थल निरीक्षण करेगी 

मध्यप्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति 4 जनवरी से ग्वालियर एवं चंबल संभाग के भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान समिति द्वारा विभागीय अधिकारियों से चर्चा तथा स्थल निरीक्षण भी किया जायेगा। लोक लेखा समिति का 18 सदस्यीय दल 4 जनवरी से 7 जनवरी तक भ्रमण पर रहेगा।

      विधायक श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा की अध्यक्षता में आ रही लोक लेखा समिति में एस्टीमेट कमेटी के चेयरमेन श्री गिरीश गौतम तथा विधायकगण सर्वश्री ओमकार सिंह मरकाम, के डी देशमुख, कैलाश चावला, जसवंत सिंह, देवेन्द्र वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, रमेश मेहदोला, लाखन सिंह यादव, लोकेन्द्र सिंह तोमर व श्री सरताज सिंह शामिल हैं। समिति के अपर सचिव श्री बृजेन्द्र कुमार व प्रोटोकॉल ऑफीसर श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा हैं।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोक लेखा समिति 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे ग्वालियर से मुरैना के लिये प्रस्थान करेगी। मुरैना में विभागीय अधिकारियों से चर्चा एवं स्थल निरीक्षण किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों में सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। समिति दोपहर एक बजे मुरैना से भिण्ड के लिये प्रस्थान करेगी तथा भिण्ड में विभागीय अधिकारियों से चर्चा एवं स्थल निरीक्षण करेगी। समिति सायं 5 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर ग्वालियर आयेगी।

      समिति द्वारा 5 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे ग्वालियर में विभागीय अधिकारियों से चर्चा एवं स्थल निरीक्षण करेगी। ग्वालियर में परिवहन, पर्यटन, खनिज, वाणिज्यकर, आबकारी, वन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दोपहर एक बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे। शिवपुरी में दोपहर 3 बजे से विभागीय अधिकारियों से चर्चा तथा स्थल निरीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही सायं 5 बजे से समिति द्वारा शिवपुरी में दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया जायेगा। रात्रि विश्राम शिवपुरी में करने के उपरांत 6 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे शिवपुरी से गुना के लिये प्रस्थान करेंगे। गुना में प्रात: 10.30 बजे विभागीय अधिकारियों से चर्चा तथा स्थल निरीक्षण करने के उपरांत दोपहर एक बजे गुना से अशोकनगर के लिये प्रस्‍थान करेंगे। अशोकनगर में विभागीय अधिकारियों से चर्चा एवं स्थल निरीक्षण करने के उपरांत अशोकनगर से सायं 4 बजे चंदेरी के लिये प्रस्थान करेंगे तथा चंदेरी में विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर रात्रि विश्राम चंदेरी में करेंगे।

समिति 7 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे से चंदेरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेगी। दोपहर 3 बजे चंदेरी से भोपाल के लिये प्रस्थान करेगी।

Share This News :