Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आज

कृषि मंत्री श्री बिसेन 4 व 5 जनवरी को ग्वालियर एवं भिण्ड के प्रवास पर रहेंगे

जिला योजना समिति की बैठक बुधवार 4 जनवरी को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

     बैठक में शहरी विकास अभिकरण, नगर उदय अभियान और शासन द्वारा नवगठित आनंद मंत्रालय से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में जिला योजना समिति के सभी सदस्य और विभागीय अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला योजना समिति की बैठक में अपने विभाग से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के साथ समय पर उपस्थित रहें।

     प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे मुरार सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं आम जनों से भेंट करेंगे। श्री बिसेन प्रात: 11 बजे जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। सायं 4 बजे ग्वालियर से कार द्वारा भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगे। भिण्ड में सायं 5.30 बजे पहुँचकर कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री रात्रि विश्राम भिण्ड में करेंगे। श्री बिसेन 5 जनवरी को प्रात: 10 बजे भिण्ड से ग्राम जनौरा के लिये प्रस्थान करेंगे। जनौरा एवं अन्य ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बिसेन दोपहर 2.30 बजे जनौरा से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे। सायं 4.10 बजे केरला एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :