Home > राज्यो से ,
रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब
बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी ने तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद तीनों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।