Home > राज्यो से ,
कांग्रेस ने बदली रणनीति, कमलनाथ, भूरिया और पचौरी जैसे दिग्गज भी संभालेंगे मैदान

भाजपा की तीन सूची में 79 नाम आने के बाद कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। इसके अनुसार अब कांग्रेस भी अपने दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

कमलनाथ दे रहे थे गोलमोल जवाब
कई मंचों पर चुनाव लड़ने को लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ अब तक गोलमोल जवाब देते है। यही वजह है कि उनके चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस वाली स्थिति रही। अब पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के पहलवानों को टक्कर देने के लिए कमलनाथ भी चुनाव मैदान में दिखेंगे। 

 पचौरी व भूरिया भी मैदान में होंगे
वहीं, चुनाव लड़ने से कतरा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी चुनाव लड़ेंगे। पचौरी दो बार भोजपुर से विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। अब पार्टी फिर से उनको उतारने पर विचार कर रही है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी झाबुआ से चुनाव मैदान में उतरेंगे। झाबुआ और रतलाम के सांसद रहे कांतिलाल भूरिया अपने बेटे विक्रांत भूरिया के लिए खुद चुनाव लड़ने से मना करते आ रहे थे। 

Share This News :