Home > राज्यो से ,
80 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पकड़ा

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने सिंहासा गांव के सरपंच नारायण सिंह को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। वह गांव के किसान से मछली पालन के बदले ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था। किसान पहले उसे एक लाख रुपए साल देता था। इंदौर लोकायुक्त संगठन के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि फरियादी किसान सिंहासा गांव में बनी खदान में मछली पालन का काम करता है। फरियादी के अनुसार अब तक वो सरपंच को एक लाख रुपए साल देता था। इस बार सरपंच ने उससे ढाई लाख रुपए साल की मांग की। जब किसान के समझाने पर भी वह नहीं माना तो किसान ने लोकायुक्त में उसकी शिकायत कर दी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सरपंच नारायण को 80 हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच को चंदननगर पुलिस को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Share This News :