विधायक ने लोगों के जूते पॉलिश किए
दौसा। राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए माहौल बनने लगा है। नेताओं के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। ताजा खबर दौसा से है, जहां निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला अपने ही अंदाज में वोटर्स को लुभाते नेजर आए। (नीचे देखिए वीडियो)
सोमवार को ओमप्रकाश हुड़ला जनसम्पर्क के दौरान एक मोची की दुकान पर जा बैठे। उन्होंने वहां लोगों के जूते पॉलिश किए। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में हुडला एक बुजुर्ग व्यक्ति के जूते पॉलिश करते और उन्हें जूते पहनने में मदद करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों को विधायक के आसपास देखा जा सकता है, जबकि एक व्यक्ति को हुडला पर गुलाब की पंखुड़ियां फेंकते देखा गया।
पिछली बार भी ऐसा किया था और जीत गए थे चुनाव
ओमप्रकाश हुड़ला ने पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा ही किया था। नतीजे यह हुआ कि दौसा के मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बजाए ओमप्रकाश हुड़ला को चुना।