Home > राज्यो से ,
शोभा ओझा का आरोप- अंधेर नगरी चौपट राजा- संजय शुक्ला निश्चित तौर पर कैलाश विजयवर्गीय को पटखनी देंगे
कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने पोलायकलां में जनसभा की शुरुआत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा है। नवंबर में चुनाव होंगे। कमर कस लीजिए। भाजपा हर तरह का हथकंडा अपनाएगी और भ्रमित करेगी। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सात सांसदों को चुनावों में उतारा है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्हें डर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहती हूं कि आप भी चुनाव लड़ लीजिए। कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार आपको भी धूल चटा देंगे। इंदौर में संजय शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय को उतारा है। मैं दावे के साथ कहती हूं कि संजय शुक्ला निश्चित तौर पर कैलाश विजयवर्गीय को पटखनी देंगे।
प्याज-लहसन से हुआ राहुल का स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलायकला में राहुल का स्वागत प्याज-लहसन से किया। मंच से कहा गया कि यह इलाका प्याज और लहसन की खेती का है। यहां की सरकार ने प्याज और लहसन पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलायकला में राहुल का स्वागत प्याज-लहसन से किया। मंच से कहा गया कि यह इलाका प्याज और लहसन की खेती का है। यहां की सरकार ने प्याज और लहसन पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया है।