Home > राज्यो से ,
कमलनाथ बोले- एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है

 मध्य प्रदेश भाजपा की दूसरी प्रत्याशियों की सूची पर कांग्रेस हमलावर है। सोमवार देर रात सूची जारी होने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 18.5 साल की भाजपाई सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज जी विकास के दावों को नकारने वाली भाजपाई प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है। एमपी में विकास के खोखले दावों की पोल खुलने के साथ बड़बोली भाजपाई सरकार के प्रचारवादी विकास के थोथे दावे आज सफेद झूठ साबित हो गए।कमलनाथ ने लिखा कि भाजपा केवल एक बात ध्यान रखें। ये जनता है, ये सब जानती है। 18 साल के कुशासन का हिसाब तो जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर होगा। एमपी की जनता है तैयार, भाजपा पर होगा पलटवार। 

Share This News :