Home > राज्यो से ,
रोज वैली घोटाले में टीएमसी सांसद को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, ममता भड़कीं

रोज वैली चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने तृणमूल सांसद सुदीप बंधोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। सुदीप आज सुबह पूछताछ में शामिल होने के लिए कोलकाता में सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सुदीप की गिरफ्तारी पर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सुदीप सीनियर नेता हैं उन्हें इस तरह गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। देश के लोकत्रांतिक तानेबाने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। à¤…गर उन्हें लगता है कि इस घटना के बाद हम विरोध नहीं करेंगे, तो उन्हें गलत लगता है। हम ये लड़ाई जारी रखेंगे और इसे जीतेंगे भी।

सुदीप, ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं और संसद में काफी मुखर रहते हैं। नोटबंदी के दौरान भी सुदीप ने विरोधी दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। रोज वैली घोटाले में शारदा घोटाले से ज्यादा पैसा शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी भी रोज वैली घोटाले की जांच कर रहा है।

इस मामले में सुदीप और टीएमसी मोदी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते रहे हें। ममता बनर्जी भी खुलकर मोदी सरकार पर आरोप लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि नोटबंदी पर सरकार का प्रबल विरोध करने की एवज में अब टीएमसी नेताओं को सीबीआई के जरिए परेशान किया जा रहा है। टीएमसी नेता और एक्टर तापस पाल इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आज तापस की बेटी सोहिनी भी भुवनेश्वर में पूछताछ को लेकर दूसीर बार सीबीआई दफ्तर पहुंची थीं।

Share This News :