Home > राज्यो से ,
विवाद, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

जबलपुर में बैठक के दौरान दो व्यक्ति में हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया। विवाद के कारण एक व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति के घर में पहुंचकर गर्दन में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।टीआई पाटन नवल सिंह आर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरिया मडवा निवासी चैत सिंह पाल उम्र 41 साल तथा धरमपाल उर्फ कुटटल मल्लाहा के बीच बुधवार रात बातचीत में मजाक के दौरान विवाद हो गया था। चैत सिंह ने घर आकर घटना के संबंध में परिजनों को बताया था। गुरुवार दोपहर धरमपाल कुल्हाड़ी लेकर चैत सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। चैत सिंह बाहर आया तो उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर फरार हो गया।घायल को उपचार के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी को पडरिया के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Share This News :