Home > राज्यो से ,
बिल का समर्थन करते हुए बोलीं सोनिया गांधी- ‘SC-ST और ओबीसी महिलाओं को भी मिले आरक्षण
मोदी सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है।बहस की शुरुआत सोनिया गांधी ने की। उन्होंने कहा कि यह बिल उनके जीवन साथी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना था। सोनिया गांधी ने पूछा कि इस कानून को लाने में अब और कितने साल लगेंगे। साथ ही मांग की कि देश में जातिगत जनगणना होना चाहिए और एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए।कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी बहस की शुरुआत की। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण के संबोधन पर नजर रहेगी। लोकसभा में प्रवेश करते समय सोनिया गांधीा ने कहा कि यह बिल राजीव गांधी द्वारा लाया गया है।