Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिव-साधना घर लाए गणेश, गृहमंत्री नरोत्तम ने बप्पा को सिर पर बैठाकर कराया गृहप्रवेश

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज प्रदेशवासियों के साथ-साथ राजनेता और राजनीतिक दल भी गणेश की आराधना में जुट गए हैं। पंडाल सज कर तैयार हैं, हर तरफ गणपति के नाम की धूम है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्म पति साधना सिंह के साथ धूम धाम से गणेश जी लेने राजधानी भोपाल के बाजार में एक आम भक्त की तरह पहुंचे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी ढोल नगाड़ों की थाप के साथ भगवान गजानंद को माथे पर रख कर अपने निवास ले गए। सभी ने गणपति से प्रदेश के लिए मंगल कामना की। हालांकि यह कोई पहला वर्ष नहीं है जब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री गणेश जी को लेने पहुंचे हों इसके पहले भी हर साल ये सभी गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे उत्सव मनाते हैं।

 

 
 
 
 
 Ganesh Chaturthi 2023: Lord Ganesha sits in the house of CM Shivraj, Home Minister Narottam Mishra.कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। वे विघ्नहर्ता को अपने घर लेने बाजार पहुंचे थे। इसके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी प्रदेशवासियों को आज के पावन मौके पर शुभकामनाएं दीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी शुभकामनाओं में कहा है कि वास्तव में गणपति जी जन-जन के भीतर विराजमान हैं। गणेशोत्सव के आयोजन का उद्देश्य गणेश जी के सर्वव्यापी होने का अहसास कराना है। 

पार्टी कार्यालयों में भी विराजे गणेश
चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस हो या भाजपा सभी राजनीतिक दल भी हिंदू वोटरों को साधने के लिए गणेश उत्सव का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने कार्यालय में गणपति कि स्थापना के आकर्षक पंडाल सजा लिए हैं।

Share This News :