Home > राज्यो से ,
जेपीएस राठौर को एमपी की कमान

राजस्थान और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी बागडोर उत्तर प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों के हाथ रहेगी। एक छोर पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं योगी सरकार के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी चुनाव प्रबंधन करेंगे।मध्यप्रदेश में भाजपा की ओर से चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य यात्रा में शामिल होकर जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पार्टी ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रबंधन की कमान सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर को सौंपी है। राठौर को भोपाल संभाग के कुल 25 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी भी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को एमपी में दस विधानसभा और तीन लोकसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया है।

Share This News :