Home > राज्यो से ,
एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 8 घायल:रनवे पर झटके के साथ गिरा विमान, 2 हिस्सों में टूटा, आग लगी

रनवे पर हादसे के बाद सभी परिचालन बंद कर दिया गया। हालांकि, थोड़ी देर के बाद परिचालन फिर से बहाल भी कर दिया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि विमान में सवार सभी आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल (वेर ऑफ) गया। विमान में छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे के आसपास घटना के बाद हवाईअड्डे के दोनों रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद लगभग छह बजकर 47 मिनट पर एक रनवे पर परिचालन फिर से शुरू किया गया। मुंबई हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि  घटना शाम करीब पांच बजकर आठ मिनट पर हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की टीम मौके पर मौजूद है।विमान फिसलने की घटना के बाद मुंबई में आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, विस्तारा की दो और आकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बंगलूरू एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। दुबई से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। इसके अलावा देहरादून से मुंबई जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को गोवा हवाई अड्डा भेज दिया गया है। पांच उड़ानों को सूरत के डायवर्ट किया गया।

 
 

Share This News :