Home > राज्यो से ,
बीना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगवानी कर स्वागत किया
पीएम मोदी ने बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट के भूमिपूजन से पहले पेट्रोकेमिकल प्लांट में लगाई गई 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले के बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी का फूलों का गुलदस्ता और सांची स्तूप का प्रतिकृति भेंटकर स्वागत किया। वे गुरुवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी का गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस ने आगवानी कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री राजा भोज विमानतल से सेना के हेलीकाप्टर से सागर जिले के बीना के लिए रवाना हुए।