Home > राज्यो से ,
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 60 सीटों के प्रत्याशियों पर लगाई मुहर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा गुरुवार को जारी सकती है। बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने करीब 40 से 45 सीटों पर मुहर लगा दी है। चुनाव समिति के पास करीब 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम सामने रखे गए। जिसमें करीब 40 से 45 सीटों पर एक ही प्रत्याशी का नाम है। समिति ने एक ही नाम वाली सीटों पर अपनी मुहर लगा दी है।  भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। इसके बाद समिति ने सिंगल नाम वाली सीटों के नामों पर मुहर लगा दी। केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद पार्टी संबंधित सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान जल्द कर सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें अधिकतर हारी सीटें है, जिनको पार्टी ने बी कैटेगिरी में रखा है।बता दें भाजपा हारी 103 सीटों में से 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान पहले ही कर चुकी है। भाजपा 2018 की गलती को दोबारा नहीं दोहराना चाहती है। 2023 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है। हारी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर पार्टी ज्यादा से ज्यादा समय चुनाव प्रचार के लिए देना चाहती है।

भाजपा में भी 64 सीटों पर चल रहा मंथन
इधर, बीजेपी में भी मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर 64 सीटों पर मंथन चल रहा है। सोमवार रात दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष के साथ करीब चार घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे सीएम शिवराज और भूपेन्द्र यादव भोपाल पहुंचे। बैठक में करीब 45 हारी हुई सीटों पर नामों पर सहमति बन गई है। बुधवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इसमें फिर से उम्मीदवारों के नामों पर फिर से चर्चा होगी। उम्मीद है कि पार्टी 60 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Share This News :