Home > राज्यो से ,
रेलवे ट्रैक की मिट्टी धसकी:ट्रेनों का आवागमन रोका
मुरैना से धौलपुर जाने वाले रेलवे के डाउनट्रेक की मिट्टी बारिश के कारण धसक गई। इसकी सूचना जैसे ही रेल विभाग के अधिकारियों को मिली उन्होंने धौलपुर की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया है। घटना रविवार की है।बता दें कि मुरैना में भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण मुरैना से धौलपुर की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक के डाउन ट्रैक की मिट्टी एक तरफ से धशक गई। मिट्टी धसकने से ट्रेन के पलटने का खतरा बढ़ गया जिसके कारण सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।इस घटना के बाद दिल्ली व भोपाल जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। मुरैना रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों को रोका गया है। लंबे समय से ट्रेनों में बैठे यात्री ट्रेनों की चलने का इंतजार कर रहे हैं।