Home > राज्यो से ,
जानें सभी सीटों पर ताजा रुझान

उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इसके लिए मतगणना जारी है। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है।

बॉक्सनगर-धनपुर सीट पर कितने अंतर से जीती भाजपा?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सनगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।

उधर धनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।

बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर ली है। दो चरण की गणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तापसी रॉय 1,085 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय तीसरे स्थान पर हैं।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर, बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। 

झारखंड की डुमरी सीट पर झामुमो उम्मीदवार आगे

 झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की यशोदा देवी से 1,341 मतों से आगे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के दो चरणों के बाद झामुमो उम्मीदवार को 7,314 मत प्राप्त हुए हैं जबकि आजसू की उम्मीदवार को 5,973 वोट मिले हैं। झामुमो, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा है वहीं आजसू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल धूपगुड़ी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तापसी राय करीब 1600 वोटों से आगे हैं। 2016 में इस सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट टीएमसी से छीन ली। इस बार इस सीट पर सीपीएम ने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 

बोक्सानगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

त्रिपुरा बोक्सानगर भाजपा के प्रत्याशी आगे। भाजपा के तफज्जल हुसैन मुस्लिम बहुल बोक्सानगर में सीपीआई (एम) के मिजान हुसैन के सामने हैं। इस सीट को वाम दल का गढ़ माना जाता है।

 जानें अब तक मतगणना में कहां-कौन आगे?

उत्तराखंड के बागेश्वर, उत्तर प्रदेश के घोसी, केरल के पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी, झारखंड के डुमरी और त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। जहां डुमरी फिलहाल गिनती जारी है, वहीं पुथुपल्ली में कांग्रेस के चांडी ओमान आगे हैं। त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर भाजपा का तफज्जल हुसैन आगे हैं। उधर घोसी सीट पर सपा के सुधाकर सिंह, बागेश्वर में कांग्रेस के बसंत कुमार आगे चल रहे हैं। पश्चुम बंगाल की धूपगुड़ी और त्रिपुरा की धनपुर सीट पर मतगणना जारी है। 

Share This News :