Home > अपना शहर ,
नये साल में कलेक्टर की पहल पर अधिकारियों ने लिए जनता की भलाई के संकल्प

अंतरविभागीय समन्वय बैठक में लिखित में दिए संकल्प 

सरकारी अमले को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के मकसद से नये साल में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने एक अभिनव पहल की है। उनकी पहल से प्रेरित होकर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने नये साल में अपने-अपने विभाग के माध्यम से जनता की भलाई के लिये कोई न कोई नवाचार करने का संकल्प लिया है। सोमवार को हुई अंतरविभागीय समन्वय बैठक में अधिकारियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने संकल्प लिखित में सौंपे।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा लिखित में दिए गए संकल्पों पर हुए अमल की नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे इन संकल्पों पर प्रतिदिन आत्म मंथन करें। साथ ही ऐसे प्रयास करें, जिससे सभी संकल्प जमीनी हकीकत बनकर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें।

      सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि एल-1 स्तर पर ही आवेदन का निराकरण हो जाए। उन्होंने यह बात फिर से दोहराई कि सीएम हैल्पलाईन, जन-सुनवाई, समय-सीमा के आवेदनों के निराकरण को सीआर का प्रमुख आधार माना जायेगा।

      बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा व श्री विवेक श्रोत्रिय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे।

ऑनलाईन अमल न होने पर होगी संबंधित के खिलाफ विभागीय जाँच

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में जोर देकर कहा कि नामांतरण, सीमांकन, बटवारे इत्यादि राजस्व प्रकरणों का कम्प्यूटर में ऑनलाईन अमल अनिवार्यत: कराया जाए। इसके लिये अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भी जवाबदेह होंगे। साथ ही संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीदार व पटवारी के खिलाफ भी विभागीय जाँच कराई जायेगी।

अन्य खास बातें व निर्देश

  • धान उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कराएँ एफआईआर। कलेक्टर ने सीसीबी के सीईओ, खाद्य विभाग एवं विपणन अधिकारियों की समिति को दिए खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के निर्देश।
  • नगर उदय अभियान में उदासीनता पर होगी सख्त कार्रवाई।
  •  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ में भी गाँव स्तर पर 14 से 21 जनवरी तक होंगी आनंद उत्सव की गतिविधियाँ। जिसमें खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
  • कलेक्टर ने कहा सभी विभाग आनंद उत्सव में सहभागिता के लिये कार्ययोजना बनायें।

Share This News :