Home > अपना शहर ,
जिला स्तरीय विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र स्थापित होगा

नि:शक्त व्यक्तियों को समग्र एवं स्थायी पुनर्वास हेतु प्रारंभ किए गए इन्दिरा सहारा अभियान राज्य स्तरीय कार्ययोजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की जायेगी। जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र, जिला चिकित्सालय परिसर में ही स्थापित किया जायेगा। जिसका संचालन जिला विकलांग तथा कल्याण समिति के तत्वावधान में होगा। इस केन्द्र के माध्यम से निराश्रित निधि, रोगी कल्याण समिति के साथ स्थानीय सहयोग से कार्य कराया जायेगा।

      जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र में विशेषज्ञ एवं कर्मचारी चयन और नियुक्ति विकलांग कल्याण तथा विकास समिति द्वारा गठित सात सदस्यीय कमेटी द्वारा की जायेगी। यह कमेटी कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामांकित अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी। समिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकलांगता संबंधी विषय विशेषज्ञ, नि:शक्त कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था का पदाधिकारी सदस्य होगा।

Share This News :