Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री 4 जनवरी को लेंगे जिला योजना समिति की बैठक

जिला योजना समिति की बैठक बुधवार 4 जनवरी को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

      बैठक में शहरी विकास अभिकरण, नगर उदय अभियान और शासन द्वारा नवगठित आनंद मंत्रालय से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में जिला योजना समिति के सभी सदस्य और विभागीय अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला योजना समिति की बैठक में अपने विभाग से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के साथ समय पर उपस्थित रहें।

      प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 3 जनवरी को जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से ग्वालियर आयेंगे। रात्रि विश्राम उपरांत 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे गाँधी रोड़ सर्किट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों एवं आम जनों से भेंट करेंगे। श्री बिसेन प्रात: 11 बजे जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। इसके साथ ही सायं 8.30 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से गोंदिया के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :