Home > राज्यो से ,
सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीतिनीति ही बदल गई है : रघुवंशी
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।इस निर्णय से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीतिनीति ही बदल गई है। ग्वालियर-चंबल में मूल कार्यकर्ताओं को कुचला जा रहा है।रघुवंशी का कहना है कि साढ़े 3 साल से सीएम को अपनी पीड़ा बता रहा हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उनका आरोप है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आई टीम भ्रष्टाचार में डूबी है। अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।