Home > राज्यो से ,
11 वचन से कांग्रेस BJP को करेगी चित, कमलनाथ बोले-BJP डूबती नैय्या बचाने रोज बदल रही मुखौटे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वादो और दावों की सियासत तेज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने से पहले कमलनाथ ने भाजपा को चित करने जनता को 11 बड़ी सौगात देने का वादा किया है। साथ ही बड़ा हमला करते हुए कहा कि शिवराज सरकार जनता को राहत देने नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या को बचाने रोज मुखौटे बदल रही है।