Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज सिंह चौहान का सबसे बड़ा दांव, एमपी में अगले साल से शराब की दुकानें बंद करने का ऐलान

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। राखी से पहले उन्होंने प्रदेश में लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में शराब नीति की बात की है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हमने शराब नीति लेकर आई है। प्रदेश में शराब के अहाते बंद हो गए हैं। प्रदेश की बेटियां नहीं चाहती हैं कि शराब की दुकानें चलें।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों से बात करते हुए कहा है कि जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी कि उस क्षेत्र में शराब की दुकान हो, वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएंगी। इस घोषणा के साथ ही जंबूरी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। शिवराज सिंह चौहान ने इसके साथ ही प्रदेश की बहनों के लिए राखी से पहले कई घोषणाएं की है। एमपी में लंबे समय से शराबबंदी की मांग चल रही थी। पिछले दिनों सरकार ने नई नीति लाकर शराब के अहाते बंद कर दिए थे। अब शिवराज सिंह चौहान ने शराबबंदी वाला दांव चल दिया है।गौरतलब है कि एमपी में पूर्व सीएम उमा भारती लंबे समय से शराबबंदी की मांग कर रही हैं। वह लगातार इसे लेकर आंदोलन भी कर रही थीं। कई बार इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान से उनकी मुलाकात भी हुई थी। अब सीएम शिवराज इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शराबबंदी वाली घोषणा से शिवराज सिंह चौहान की नजर महिला वोट बैंक पर है। इससे पहले उन्होंने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए आते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाऊंगा।

Share This News :