Home > राज्यो से ,
भाजपा की हारी सीटों की दूसरी सूची...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची एक सप्ताह में जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता इन सीटों पर नाम तय करने को लेकर बैठक में लगातार दो से तीन दिन से मंथन कर रहे है। शनिवार शाम को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रत्याशियों के अलावा चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के नेताओं की सहमति के बाद सूची को दिल्ली भेजा जाएगा। जहां से अनुमति के बाद करीब 60 हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।  इससे पहले भाजपा ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें से 10 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। हालांकि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि घोषित प्रत्याशियों में कोई नहीं बदला जाएगा। पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वालों को बातचीत कर मनाएगी। भाजपा सिंतबर के पहले सप्ताह तक दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों कहना है कि सूची दिल्ली भेजने के बाद एक सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी। 

Share This News :