Home > राज्यो से ,
केपी सिंह ने शिवराज और सिंधिया पर निशाना साधा

शिवपुरी में अपने फार्म हाउस पर पत्रकारों से चर्चा के पिछोर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री दौरान केपी सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना भी साधा।पत्रकारों से चर्चा के दौरान केपी सिंह ने कहा कि बीते 21 अगस्त को पिछोर में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के सामने शर्त रखी कि भाजपा का विधायक बनाओगे तभी जिला घोषित होगा। सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए केपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पिछोर को जिला बनाने के लिए जनता से सौदेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब मैंने 15 महीने की कांग्रेस सरकार के दौरान पिछोर को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब भाजपा ने प्रदेश में खरीद-फरोख्त करके कांग्रेस की सरकार गिरा दी।इस तरह की बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस सम्मेलन के दौरान यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही थी। इस सम्मेलन से एक दिन पहले ही कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने पिछोर को जिला बनाने की मांग रखी थी। लेकिन इसका श्रेय केपी सिंह को न मिल जाए इसलिए भाजपा भी यहां पर सोच समझकर अपनी रणनीति पर काम कर रही है।

Share This News :