Home > राज्यो से ,
सुरेश राजे बोले-यह मुझे फंसाने की कोशिश

ग्वालियर के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । वीडियो किसी होटल के कमरे में शूट किया गया है।वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।  यह साफ नहीं है कि ये कब का है और किसने बनाया। इसके बाद वीडियो में पोर्न क्लिप का ऑडियो सुनाई देने लगता है।विधायक का कहना है कि विरोधी मुझे फंसाने के लिए पिछले चार-पांच महीनों से षड्यंत्र कर रहे हैं। मामले की शिकायत साइबर सेल में की जाएगी।विधायक सुरेश राजे ने कहा, 'वीडियो कौन सा है, कब का है, यह मुझे नहीं मालूम। फिलहाल, मैं क्षेत्र के इंटीरियर इलाके में हूं। मीडिया के जरिए सूचना मिली कि वीडियो सामने आया है। चुनाव करीब हैं इसलिए विरोधी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। राजे ने बताया, 'मुझसे कुछ लोग पिछले चार-पांच महीनों से 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। मुझे नहीं मालूम कि वीडियो में क्या है? वीडियो में दिख रहा युवक कौन है?उन्होंने कहा, 'साजिश करने वाले लोग मुझे फोन नहीं करते थे। न वीडियो कॉल, न ही वॉट्सऐप कॉल करते थे..सिर्फ मैसेज करके पैसे मांगते थे। यह एडिटेड वीडियो है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Share This News :