Home > राज्यो से ,
जानें कांग्रेस ने किसे दिया श्रेय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच के परिणाम और इसरो के चंद्र-अभियान की सफलता के लिए हर भारतवासी व वैज्ञानिक को बधाई और मानवता के कल्याणार्थ भावी चंद्र-शोध के लिए शुभकामनाएं!प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्पों का ही परिणान है कि अब हमाना विक्रम लैंडर चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्वगुरु बनने का राह पर अग्रसर है। वंदे मातरम, भारतमाता की जय। 

Share This News :