Home > राज्यो से ,
ग्वालियर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तारीख तय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे
मध्य प्रदेश में विधानसभा की तैयारी में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जुट गया है। केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश में बैठक की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को ग्वालियर में होगी। बुधवार को कार्यसमिति की बैठक की तारीख तय हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यक्रम समिति में सांसद, विधायकों, जिलाध्यक्षों, प्रभारियों को भी बुलाया गया। इस बैठक में 1200 पदाधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।