Home > राज्यो से ,
भाजपा समिति की बैठक आज, एमपी-सीजी भी एजेंडे में शामिल

नई दिल्ली। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति  की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अध्यक्षता करेंगे। बैठक के मुख्य एजेंडा इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेना है। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर भी सबसे ज्यादा फोकस है।बैठक में पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 15 सदस्य शामिल होंगे। चुनाव समिति (सीईसी) सदस्यों के अलावा, उन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन सचिव भी बैठक में भाग लेंगे, जहां साल के अंत तक चुनाव होंगे।
2023 में इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव 2023 के अंत तक होने वाले हैं। यह पहली बार है कि सीईसी की बैठक काफी पहले होगी। आम तौर पर बैठक चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद या नामांकन दाखिल करने की तारीख के आसपास भी आयोजित की जाती है।

Share This News :