Home > राज्यो से ,
MP:22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है, इसके असर से बड़े हिस्से में एक बार वर्षा का दौर शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव सोमवार से दिखने लगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी। 15 अगस्‍त को इंदौर, उज्‍जैन, देवास, मंदसौर, धार आद‍ि शहरों में गर्मी और उमस देखी गई, वहीं भोपाल, सागर, विदिशा व रायसेन में मौसम में थोड़ी ठंडक थी। मौसम के जानकार यह अनुमान जता रहे हैं कि अगस्‍त के बचे हुए दिनों में एक बार फिर से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट,सागर, विदिशा, रायसेन,सीहोर,भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Share This News :