Home > राज्यो से ,
बेटे ने की मां की हत्या...और पूरे दिन लाश के पास बैठा रहा, जानिए क्या है पूरा मामला

राजगढ़ के ब्यावरा नगर में सोमवार को हत्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया और थाने पर जाकर इसकी सूचना भी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।दरअसल, मामला ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के भंवरकुंज में निवास करने वाली 50 साल की सजन बाई मालवीय का है, जिनका सोमवार को उनके ही बेटे जयकिशन मालवीय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह आत्महत्या करने पर उतारू था। उसकी मां ने उसे रोका तो उसने उन पर ही चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।दरअसल, मामला ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के भंवरकुंज में निवास करने वाली 50 साल की सजन बाई मालवीय का है, जिनका सोमवार को उनके ही बेटे जयकिशन मालवीय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह आत्महत्या करने पर उतारू था। उसकी मां ने उसे रोका तो उसने उन पर ही चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मां की हत्या करने के बाद आरोपी शाम तक मां की लाश के पास ही बैठा रहा। शाम को ब्यावरा शहरी थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया, मृतिका की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दरअसल, मामला ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के भंवरकुंज में निवास करने वाली 50 साल की सजन बाई मालवीय का है, जिनका सोमवार को उनके ही बेटे जयकिशन मालवीय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह आत्महत्या करने पर उतारू था। उसकी मां ने उसे रोका तो उसने उन पर ही चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

 
 



Share This News :