Home > राज्यो से ,
बसपा की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू:राजनगर के पूर्व प्रत्याशी विनोद पटेल ने जॉइन की कांग्रेस

बहुजन समाज पार्टी की पहली लिस्ट आने के बाद से ही बगावत शुरू हो गई है छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2018 में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले विनोद पटेल ने रामराज पटेल उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।पटेल समाज के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पटेल और मांझी समाज के नेता और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे सुंदरलाल रैकवार ने रविवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।दीप्ति पांडे ने कराई कांग्रेस में जॉइनिंगदोनों नेताओं को कांग्रेस में शामिल सदस्यता करने में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष दीप्ति पांडे की महती भूमिका रही।

विनोद को मिले थे 30 हजार वोट

राजनगर विधानसभा से विनोद कुमार पटेल ने बहुजन समाज पार्टी से 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा था जहां उन्होंने तकरीबन 30 हजार वोट पाकर करके तीसरा स्थान हासिल किया था कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनोद पटेल ने कहा लगातार बीएसपी के साथ राजनगर विधानसभा में मतदाताओं के बीच काम करने के बावजूद भी बीएसपी ने इस बार किसी दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया। जिनका क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है। विनोद कुमार पटेल ने कहा उनके दिवंगत पिता कांग्रेसी ही थे। मेरी घर वापसी हुई है।भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी मंडल महामंत्री रहे सुंदरलाल रायकवार पूर्व सरपंच बगौता सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है और वह माझी समस्या के निराकरण के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में दो दशक से संघर्षशील कार्य कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी लगातार उनकी समाज की उपेक्षा करने के कारण असंतुष्ट होकर अब कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सुंदर लाल रैकवार ने बताया कि उनकी प्रमुख माझी संवैधानिक अधिकार की मांग है जिसको लेकर भाजपा के तमाम पदाधिकारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनेकों बार मुलाकात कर चुका है। परंतु माझी समाज के संवैधानिक अधिकार दिलाने में भाजपा ने सदैव माझी समाज की अनदेखी की है ।

Share This News :