15 अगस्त को इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 15 अगस्त के बाद मौसम में बड़ा उलटफेर हो सकता है। विशेषकर, दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और बिहार पर उपस्थित है। पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल एक्टिव है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश के आसार हैं।