Home > अपना शहर ,
स्वस्थ्य समाज के लिए स्वच्छता आवश्यक: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

महाराज बाडे पर चला स्वच्छता जागरुकता अभियान  

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत नववर्ष के प्रथम दिन आज महाराज बाडे पर स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें बाडे के दुकानदारों, फुटकर व्यवसाईयों एवं यहां खरददारी के लिए आने वाले नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिसमें महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने नागरिकों से कहा कि यदि हमें स्वस्थ्य समाज की स्थापना करनी है तो स्वच्छता आवश्यक रुप से अपनानी होगी। क्योंकि स्वच्छता में ही स्वास्थ्य होता है। इस अवसर पर लगभग स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी, टोपी बाजार दुकानदार संघ के अध्यक्ष श्री मोहन माहेश्वरी, समाजसेवी श्री श्रीचंद बलेचा, नजर बाग मर्केट के अध्यक्ष श्री सुरेश बंसल सहित बडी संख्या में दुकानदार एवं नागरिकण उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज बाडे पर आयोजित स्वच्छता जागरुकता अभियान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मुखोटे लगाकर लोगों से स्वच्छता का आग्रह किया गया। जिसमें बडी संख्या में नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रुप में दुकानदारों से स्वच्छता का संकल्प लिया तथा हस्ताक्षर भी कराए। इस अवसर पर लगभग 5000 लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा हस्ताक्षर अभियान में लगभग 2250 दुकानदारों एवं नागरिकगणों ने अपने हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान एक वृहद रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता की तख्तियों के साथ नारे लगाकर भी नागरिकों व दुकानदारों से स्वच्छता अपनाने का आग्रह किया गया तथा दुकानदारों से अपनी दुकानों में डस्टबीन रखने का भी आग्रह किया गया। रैली महाराब बाडे से सराफा बाजार, टोपी बाजार, दौलत गंज, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, गांधी मार्केट इत्यादि स्थानों पर निकाली गई। इस अवसर पर नागरिकेा को स्वच्छता बैज एवं कैप लगाए गए तथा सभी से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने का आग्रह किया गया।

    

Share This News :