Home > राज्यो से ,
MP का 53वां जिला बना मऊगंज, चार घंटे में ही बदला कलेक्टर, सोनिया मीणा की जगह अजय श्रीवास्तव को कमान
प्रदेश में अब जिलों की संख्या 53 हो गई है। रीवा जिले से अलग होकर मऊगंज नया जिला बन गया है। इसे तीन तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाया गया है। राजस्व विभाग की तरफ से रविवार को नए जिले के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। मऊगंज जिला मुख्यालय होगा। इसमें मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना तहसील को शामिल किया गया है। अब रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्यौंथर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगंवा शेष रहेंगी। नया जिला मऊगंज में 15 अगस्त से अस्तित्व में आ जाएगा।