Home > राज्यो से ,
पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा, युवती समेत सात गिरफ्तार
भोपाल । महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना के बाद शुक्रवार की रात शाहपुरा स्थित त्रिलंगा में ओशियन नाम के स्पा सेंटर ने में छापा मारा। जहां से नगालैंड की रहने वाली एक महिला मैनेजर सहित पांच युवतियों समेत सात को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्पा सेंटर के मालिक और एक नौकर भी शामिल थे। सभी सात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि एक एनजीओ की ओर से शुक्रवार रात सूचना मिली कि ओशियन स्पा सेंटर त्रिलंगा में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस स्पा में दो नाबालिग लड़कियों से भी अनैतिक काम कराया जा रहा है। सूचना के बाद में महिला थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।