Home > राज्यो से ,
प्रियंका गांधी बोलीं- MP में 50% कमीशन वाली सरकार

मध्यप्रदेश में ठेकेदार संघ ने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा था। जिसमें किसी काम की स्वीकृत राशि का 50% कमीशन के रूप में बंट जाने का जिक्र है। इस लेटर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एमपी की बीजेपी सरकार को घेरा है।प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया। अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

Share This News :