Home > राज्यो से ,
समरसता यात्रा में शामिल हुए मंत्री विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने बतााय कि संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही समरसता यात्राएं 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने 17 वें दिन गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, अशोकनगर, दमोह और कटनी जिले में सद्भावना का संदेश दिया।श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से चरणपादुका और कलश की पूजा अर्चना भी की। यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। विभिन्न वर्गों, धर्मों, विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह जहां ढोल बाजे के साथ कलश यात्राएं निकाली गई।समरसता यात्रा के भोपाल पहुंचने पर लामाखेड़ा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अगवानी करते हुए पुष्प वर्षा कर समरसता यात्रा में शामिल संतों और अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री सारंग चरण पादुका सिर पर रखकर यात्रा में हुए शामिल। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकली समरसता यात्रा ने भोपाल में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया, समाज की हर जाति, धर्म, वर्ग के लोगों ने मिलकर किया समरसता यात्रा का स्वागत किया।

Share This News :