Home > अपना शहर ,
पशु मेले का उदघाटन आज

ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2016-17

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित पशु मेले का उदघाटन सोमवार 02 जनवरी को सायं 4 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर तथा अध्यक्षता ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ग्वालियर संभाग के आयुक्त एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस एन रूपला, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल उपस्थित रहेंगे।

      पशु मेले में 03 जनवरी को गौ वंशीय प्रतियोगितायें आयोजित होंगी।  04 जनवरी को भैंस वंशीय प्रतियोगितायें तथा 05 जनवरी को कृषक एवं पशु पालक संगोष्ठी तथा बकरा-बकरी प्रतियोगितायें होंगी।  06 जनवरी को प्रात: 9 बजे डॉग शो और  à¤¸à¤°à¥à¤µà¥‹à¤¤à¥à¤¤à¤® पशु (राजा-रानी) का चयन के साथ ही प्रतियोगिताओं का समापन तथा पुरस्कार वितरण होगा।

Share This News :