यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज से 22 अगस्त तक 19 ट्रेनें रहेंगी रद, यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की सूची
हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर बिलासपुर-चांपा सेक्शन में इन दिनों चौथी लाइन का काम किया जा रहा है। इस दौरान सक्ती स्टेशन के रिमोडलिंग के साथ सक्ती स्टेशन को नई चौथी लाइन से जोड़ने के लिए 10 अगस्त से 22 अगस्त तक रेलवे प्रशासन ने मेगा ब्लाक लिया है। इसके चलते रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद किया है।
बुधवार से 22 अगस्त तक पांच ट्रेनें 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर, 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, 18110 इतवारी-टाटानगर- एक्सप्रेस और 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस के रद होने से रायपुर स्टेशन पहुंचे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने अचानक से ट्रेनों को रद करने से रेलवे प्रशासन को जमकर कोसा। 12 अगस्त को पुरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे देरी से रवाना होगी।इसी तरह 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।हालांकि रेलवे प्रशासन ने 10 अगस्त से 22 अगस्त तक सक्ती रेलवे स्टेशन के स्थान पर जेठा पैसेंजर हाल्ट में ट्रेनों के रूकने की सुविधा दी है।11 अगस्त को 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 12 अगस्त को 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस,13 अगस्त को 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस और 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस,14 अगस्त को पुणे से 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस और 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस,16 अगस्त को 12879 कुर्ला भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद रहेगी।